ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना : मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया, प्राचार्य ने पुलिस में की शिकायत

PATNA : बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है लेकिन सच है। बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए काम की चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग हर दिन करते हैं। साइकिल पर सवार होकर स

पटना : मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया, प्राचार्य ने पुलिस में की शिकायत
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है लेकिन सच है। बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए काम की चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग हर दिन करते हैं। साइकिल पर सवार होकर स्कूल जाने वाली बच्चियों की कहानी और बिहार सरकार की उपलब्धियां बताने में वह पीछे नहीं रहते लेकिन पटना जिले से जो खबर सामने आई है और वह बेहद चौंकाने वाली है। मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। 


दरअसल यह पूरा मामला पटना जिले के मनेर थाना के ब्यापुर का है। यहाँ राजकीय मध्य विद्यालय की छात्राएं और शिक्षिकाएं इन दिनों स्थानीय लफंगों और शोहदों से परेशान हैं। हालत यह है कि इस स्कूल में पढ़ने वाली लगभग 40 से 50 फीसदी छात्राओं ने इन शोहदों के भय से स्कूल जाना छोड़ दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्राचार्य राजकुमार ने मनेर थाना में स्थानीय लफंगों व शोहदों के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग की है। इस स्कूल में 690 छात्राएं और 9 शिक्षिकाएं हैं। इन शोहदों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे शिक्षिकाओं को देखकर अश्लील गाना गाने लगते हैं। शिक्षिकाएं चुपचाप इन शोहदों के बीच से किसी तरह गुजर जाती हैं। प्राचार्य को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है पुलिस से मनचलों के ऊपर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 


मनचलों के कारण छात्राओं का स्कूल नहीं जाना अपने आप में पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग तक के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा गया है। मनेर थानाध्यक्ष ने कहा है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार के मुताबिक मनेर के बीईओ को अब जांच के लिए भेजने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें