ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

जिम ट्रेनर के धोखे से खुशबू से टूटा था खुशबू का दिल, जेल में पहली रात कूलर खोजते रही डॉक्टर की बीवी

PATNA : जिम ट्रेनर विक्रम के ऊपर फायरिंग के मामले में पटना पुलिस ने जो खुलासा किया उसके बाद विक्रम और डॉ राजीव सिंह की पत्नी खुशबू के बीच रिश्तो को लेकर कई नई जानकारियां सामने

जिम ट्रेनर के धोखे से खुशबू से टूटा था खुशबू का दिल, जेल में पहली रात कूलर खोजते रही डॉक्टर की बीवी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जिम ट्रेनर विक्रम के ऊपर फायरिंग के मामले में पटना पुलिस ने जो खुलासा किया उसके बाद विक्रम और डॉ राजीव सिंह की पत्नी खुशबू के बीच रिश्तो को लेकर कई नई जानकारियां सामने आ रही है। विक्रम को बेइंतहा प्यार करने वाली खुशबू सिंह ने आखिरकार उसके ऊपर हमला क्यों करवाया? क्यों विक्रम को वह जिंदा नहीं छोड़ना चाहती थी इसकी कई कहानियां सामने आ रही हैं। पटना पुलिस के सूत्रों की माने तो खुशबू सिंह प्यार में मिले धोखे के कारण इतनी नाराज थी कि वह विक्रम को जिंदा नहीं देखना चाहती थी। पेज 3 लाइफ जीने वाले डॉक्टर और उसकी पत्नी को जेल में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। आलम यह है कि पहली रात जेल में खुशबू सिंह कूलर की तलाश करती नजर आई।


आपको बता दें कि खुशबू ने जिम ट्रेनर विक्रम की तस्वीर अपने पुराने मित्र मिहिर सिंह को दी थी। इसके बाद मिहिर ने विकास और अमन को विक्रम की तस्वीर उपलब्ध करवायी। जांच में यह बात सामने आयी कि घटना से लगभग छह दिन पहले से अपराधी विक्रम की रेकी कर रहे थे। विक्रम किस वक्त घर से निकलता है और किस रास्ते से जाता है, इसका पता शूटरों को पहले से था। यहां तक कि शूटरों के पास विक्रम की स्कूटी का नंबर भी था। जिम ट्रेनर को गोली मारने के बाद कांट्रैक्ट किलरों ने मिहिर से संपर्क किया था। इसके बाद उसे घटना की जानकारी दी गयी। वारदात की जानकारी खुशबू को भी हो चुकी थी।


खुशबू सिंह से पुलिस ने कई बार जानकारी लेने की कोशिश की आखिर उसने विक्रम की हत्या की साजिश क्यों रची। पुलिस ने पूछा कि जिम ट्रेनर के साथ उसका किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एसएसपी के मुताबिक इस पर खुशबू ने यह बताया कि विक्रम ने मुझसे चीटिंग की। 60 हजार रुपये के लिये धोखा दिया। इस पर पुलिस ने खुशबू से पूछा कि क्या कोई महज 60 हजार रुपये के लिये ऐसा करता है। यह सुनते ही खुशबू ने चुप्पी साध बैठी। पेज 3 लाइफ जीने वाले डॉ राजीव सिंह की पत्नी खुशबू सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे जेल जाना पड़ेगा। पुलिस की जांच को हल्के में लेने वाली खुशबू ने जब जेल का नजारा देखा तो वह चौंक गयी। गुरुवार की रात महिला आमद वार्ड में खुशबू को भेजा गया। गर्मी देख खुशबू ने सबसे पहले कूलर की डिमांड की। इसके बाद उसने खुद को बाकी की महिला बंदियों से अलग रखने को कहा। यह सब सुनकर जेल प्रशासन ने उसे कानून का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया। खुशबू और उसके पति राजीव ने रोटी-दाल खायी। फिर शुक्रवार को चावल और रोटी खाकर पूरा दिन काटा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें