ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पटना : घर में काम करने वाली बच्ची के साथ एक पूर्व अधिकारी ने किया गलत काम, केस दर्ज होने पर अरेस्ट

PATNA : घर में काम करने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करना एक पूर्व अधिकारी को भारी पड़ गया। पटना के रूपसपुर थाने की पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और उसे

पटना : घर में काम करने वाली बच्ची के साथ एक पूर्व अधिकारी ने किया गलत काम, केस दर्ज होने पर अरेस्ट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : घर में काम करने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करना एक पूर्व अधिकारी को भारी पड़ गया। पटना के रूपसपुर थाने की पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्थानीय रामजयपाल नगर के गोलारोड में रहने वाले शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी के घर एक नाबालिग लड़की काम करती थी। 


घर के मालिक के आलावा उसकी पत्नी और बेटी भी रहती थी। काम को लेकर बच्ची के साथ मारपीट भी की जाती थी। घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था। बच्ची पूर्व अधिकारी को नाना कहती थी। उसके कमरे में रात को फर्स पर सोती थी। एक महीने में दो बार बच्ची को बाथरूम जाने पर कुछ गलत होने का उसे एहसास हुआ। जिसको लेकर वह अपनी मां से बात भी करना चाहा लेकिन बच्ची को बात नहीं कराया गया।


गुरुवार को मौका पाकर बच्ची मेन गेट का चाबी चुरा ली और ताला खोलकर भाग निकली। गोलारोड में एटीएम के पास खड़ा होकर रो रही थी, तभी एक दंपती ने बच्ची की मदद करते हुए रूपसपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार के मुताबिक आरोपी पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें