ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

छोटी दिवाली पर बड़े धनकुबेर निकले डीटीओ अजय ठाकुर, आमदनी से 91 लाख ज्यादा संपत्ति बनायी

PATNA : पटना में डीटीओ रह चुके अजय ठाकुर का दिवाला छोटी दिवाली के दिन निकल गया। दरअसल अजय ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे थे इस मामले में विजिलेंस ने बुधवार की सुबह उनके ठ

छोटी दिवाली पर बड़े धनकुबेर निकले डीटीओ अजय ठाकुर, आमदनी से 91 लाख ज्यादा संपत्ति बनायी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में डीटीओ रह चुके अजय ठाकुर का दिवाला छोटी दिवाली के दिन निकल गया। दरअसल अजय ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे थे इस मामले में विजिलेंस ने बुधवार की सुबह उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी की कार्रवाई पूरे दिन चली और अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय कुमार ठाकुर ने आय से 91 लाख 22 हजार कि अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी थी। जहानाबाद में पदस्थापित रह चुके अजय कुमार ठाकुर के पटना श्रीकृष्णापुरी स्थित फ्लैट पर छापेमारी की कार्रवाई दिनभर चलती रही। इस दौरान अजय ठाकुर के 3 शहरों में फ्लाइट के अंदर निवेश, बैंक खातों में 90 लाख रूपए और एलआईसी में 60 लाख इंवेस्टमेंट के दस्तावेज मिले हैं। 


छापेमारी के दौरान विजिलेंस की टीम को एक लाख कैश और सोने चांदी के साढ़े चार लाख के जेवर भी मिले हैं। इसके अलावा उनके 11 बैंक खातों का भी पता चला है, जिसमें 90 लाख रुपए से ज्यादा जमा है। अजय ठाकुर के पास एलआईसी की 22 पॉलिसी है, जिसमें 60 लाख से अधिक का निवेश है। इसके अलावा उनके अन्य निवेश के बारे में भी जानकारी मिली है। विजिलेंस की टीम में जो जानकारी जुटाई है उसके मुताबिक अजय ठाकुर ने तीन मकान बना रखे हैं। फ्लैट और जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं।।अजय ठाकुर ने पटना में 3 फ्लैट, नोएडा में 2 फ्लैट और रांची में एक फ्लैट के साथ-साथ सिलीगुड़ी में एक जमीन भी ले रखी थी। 


निगरानी की जांच में यह पता चला है कि अजय ठाकुर ने अपने बेटे को एमबीए के लिए दुबई भेज रखा है। इसके अलावा किशनगंज मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी का एडमिशन करवाया है। बेटी के एडमिशन में डोनेशन भी दिया गया है। आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में डीटीओ अजय ठाकुर के खिलाफ 1 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार को छापेमारी की गई। छापेमारी में जो दस्तावेज और संपत्ति की जानकारी मिली है, उसके बाद अजय ठाकुर की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें