ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

ढ़ाई साल की बच्ची का हुआ अपहरण, शिकायत सुन सीएम नीतीश ने DGP को लगाया फ़ोन

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया गया है। अलग-अलग विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर फरियादी सीएम नीतीश के पास पहुंच रहे हैं। इसी बीच पश्चिम चंपारण से पहुंचे शख्स ने म

ढ़ाई साल की बच्ची का हुआ अपहरण, शिकायत सुन सीएम नीतीश ने DGP को लगाया फ़ोन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया गया है। अलग-अलग विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर फरियादी सीएम नीतीश के पास पहुंच रहे हैं। इसी बीच पश्चिम चंपारण से पहुंचे शख्स ने मुख्यमंत्री को अपनी फ़रियाद सुनाई। उसने बताया कि उसकी ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया है। किडनैपिंग को डेढ़ साल हो गए, लेकिन अब तक उसे बरामद नहीं किया गया। इतना सुनते ही नीतीश कुमार ने डीजीपी को फ़ोन लगा दिया और जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की। 



पीड़ित ने बताया कि डेढ़ साल पहले मेरी बच्ची का अपहरण कर लिया था। उस वक्त उसकी उम्र केवल ढाई साल थी। ये पहली बार नहीं है जब मेरे परिवार में किसी का अपहरण किया गया हो। इससे पहले तीन बार मेरे परिवार को अगवा किया गया है। एक बार मेरे भाई की भी किडनैपिंग कर ली गई थी, जो 40 दिन बाद घर आया था। इस बार मेरी भांजी को अगवा कर लिया और डेढ़ साल बाद भी वह नहीं मिल पाई है। 




पश्चिम चंपारण से पहुंचे शख्स ने बताया कि अपहरण में किसी और का नहीं बल्कि गांव वाले का हाथ है। हर बार गांव वाले मेरे परिवार के सदस्यों का अपहरण करवाते हैं। इससे हम काफी दहशत में रहते हैं। मेरी भांजी को डेढ़ साल पहले ही किडनैप कर लिया गया था। यहां तक कि हमारी शिकायत भी दर्ज नहीं कराई जा रही। शिकायत सुनते ही सीएम नीतीश भड़क गए और डीजीपी को फ़ोन लगा दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें