ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना नगर निगम में प्राइवेट एजेंसियों के जरिए करोड़ों की लूट, फर्जी स्टाफ के नाम पर कंपनियों ने बनाए पैसे

PATNA : राजधानी पटना में नगर निगम की तरफ से नागरिक के सुविधाओं को भले ही दुरुस्त नहीं किया जा सका हो लेकिन पटना नगर निगम प्राइवेट एजेंसियों के जरिए लूट के बड़े खेल में शामिल है। नगर निगम के अंदर ती

पटना नगर निगम में प्राइवेट एजेंसियों के जरिए करोड़ों की लूट, फर्जी स्टाफ के नाम पर कंपनियों ने बनाए पैसे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में नगर निगम की तरफ से नागरिक के सुविधाओं को भले ही दुरुस्त नहीं किया जा सका हो लेकिन पटना नगर निगम प्राइवेट एजेंसियों के जरिए लूट के बड़े खेल में शामिल है। नगर निगम के अंदर तीन अलग-अलग प्राइवेट एजेंसियों के जरिए करोड़ों रुपए के घोटाले की खबर सामने आई है। दरअसल मैन पावर मुहैया कराने वाली तीन कंपनियों ने फर्जी स्टाफ दिखाकर उनके नाम पर पैसा बना लिया। यह कंपनियां हैं गुड ईयर, इंप्रेशन और एवरेस्ट। इन तीनों कंपनियों ने पिछले 5 साल में नगर निगम के साथ जुड़कर मोटा माल बनाया है। तीन एजेंसियों ने पटना नगर निगम को पेपर पर ही मैनपावर उपलब्ध कराया और उनकी सैलरी हर माह लेती रहीं। इसका खुलासा पटना निगम प्रशासन के ही हालिया जांच में हुआ है। जांच में ऐसे 1151 फर्जी स्टाफ की जानकारी मिली जिन्हे काम किए बगैर ही भुगतान किया गया। इससे पहले करीब 900 कर्मियों का पता चला था, जो केवल ऑन पेपर थे। 



अब जांच आगे बढ़ी है तो 900 से बढ़कर अब फर्जी कर्मियों की संख्या 1151 हो गई है। पटना निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए इन सभी फर्जी स्टाफ के रजिस्ट्रेशन को पूरे तरीके से कैंसिल कर दिया है। तीनों एजेंसियों को पहले ही शोकॉज किया गया था। इस नोटिस के जवाब में कंपनियों ने गोलमोल जवाब दिया है, जिससे निगम प्रशासन पूरी तरह से असहमत है। मैनपावर आपूर्ति करने वाली तीन एजेंसियां गुड ईयर, इंप्रेशन और एवरेस्ट पिछले पांच साल से पटना नगर निगम से जुड़ी थीं। निगम प्रशासन इन एजेंसियों को हर व्यक्ति के हिसाब से कम से कम 10 हजार रुपए महीने का भुगतान करता था। ऐसे में पांच साल के दौरान 1151 फर्जी कर्मियों के बदले 5 करोड़ से अधिक का भुगतान हो चुका है। कंपनियों को पेमेंट से जुड़े अधिकारियों और निगम कर्मियों को भी शो कॉज किया गया है।



दरअसल प्राइवेट एजेंसियों से स्टाफ लेने के नाम पर नगर निगम में यह खेल बड़े पैमाने पर चलता रहा है। इन एजेंसियों को मिलाकर नगर निगम में तकरीबन 22 स्टाफ से काम लेने का डॉक्यूमेंट मौजूद है। इनमें से आधे से कम लोगों ने काम किया, जबकि आधे लोग केवल फर्जी तरीके से पेपर पर काम करते रहे। एजेंसी की तरफ से बड़ा खेल किया गया, इसमें पटना नगर निगम के अधिकारियों की भी मिलीभगत बताई जा रही है, क्योंकि इनकी मिलीभगत के बगैर फर्जी स्टाफ का भुगतान नहीं हो सकता है। आपको बता दें कि पटना नगर निगम भ्रष्टाचार का एक बड़ा अड्डा बन चुका है। इसके आरोप समय-समय पर निगम से जुड़े लोग ही लगाते रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें