ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना में बैठकर टेरर ट्रेनिंग दे रहा था रिटायर दरोगा, फुलवारीशरीफ पीएफआई स्लीपर सेल हुआ ऑपरेट

PATNA : पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से आतंकियों का स्लीपर सेल ऑपरेट किया जा रहा था। इस मामले का खुलासा नहीं होता अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस एक्टिव नहीं हुई

पटना में बैठकर टेरर ट्रेनिंग दे रहा था रिटायर दरोगा, फुलवारीशरीफ पीएफआई स्लीपर सेल हुआ ऑपरेट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से आतंकियों का स्लीपर सेल ऑपरेट किया जा रहा था। इस मामले का खुलासा नहीं होता अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस एक्टिव नहीं हुई रहती। दरअसल, फुलवारी शरीफ से दो ऐसे आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है, जिनका केरल सहित अन्य कई राज्य के युवाओं को ट्रेनिंग कर भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाना मिशन था। पुलिस ने इनके उद्देश्य का खुलासा करते हुए इन्हे धर दबोचा है। 


हालांकि पुलिस द्वारा सोमवार को ही ये कार्रवाई की गई थी, लेकिन इनके पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि बुधवार को की। जब इनके उद्देश्य का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। ऑफिस में मार्शल आर्ट और शारीरिक प्रशिक्षण की आड़ में बहुत ही खतरनाक खेल चल रहा था। हैरानी की बात इसलिए भी है क्यूंकि इनका कनेक्शन पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य देशों से है। सुरक्षा एजेंसियों को इनके मकसद के बारे में पता चल गया था। आइबी, दिल्ली से इनपुट मिलने के बाद सोमवार की देर रात चार थानों की पुलिस ने एएसपी मनीष के नेतृत्व में छापेमारी की। यह छापेमारी शरीफ नया टोला स्थित एसडीआइपी (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया) और पीएफआइ (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया) के ऑफिस में की गई। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक जलालुदीन खान और अतहर परवेज को हिरासत में लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। जलालुद्दीन की बात करें तो वह झारखंड में दारोगा था, जो अब रिटायर हो चूका है। 



आपको बता दें, ये लोग विजन 2047 पर काम कर रहे थे। इनका उदेश्य था कि भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाकर देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जाएगा। अतहर एसडीएफआइ नाम का संगठन बनाकर इसकी आड़ में सिमी के पुराने सदस्यों को एकजुट कर उनको ट्रेनिंग देता था। इसमें हथियार चलाने से लेकर देश में उन्माद पैदा करने पर काम किया जा रहा था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें