ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

पटना में मोबाइल चोर गैंग का खुलासा, चिकेन-मटन खिलाकर बच्चों से कराते थे चोरी

PATNA: राजधानी पटना में मोबाइल चोर गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पटना के खेतान मार्केट से पुलिस

पटना में मोबाइल चोर गैंग का खुलासा, चिकेन-मटन खिलाकर बच्चों से कराते थे चोरी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में मोबाइल चोर गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पटना के खेतान मार्केट से पुलिस ने 3 बच्चों के साथ 5 आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने कई मोबाइल फोन बरामद किये हैं.


मोबाइल चोर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना झारखंड के साहेबगंज का रहने वाला 25 साल का बीरा महतो और पश्चिम बंगाल का बिरजू नोनिया है. पकड़े गये तीन बच्चे भी झारखंड के रहने वाले हैं. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सरगना बच्चों को चिकेन, मटन, चाउमिन खिलाकर और पैसों का लालच देकर चोरी कराते थे.


आरोपियों ने बच्चों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग भी दे रखी थी. बच्चे एक दिन में 20 से 30 मोबाइल चोरी करके अपने सरगना को देते थे. चोरी का मोबाइल बेचकर वो लाखों रुपये कमाते थे. मोबाइल चोरी करने के लिए बच्चों तो 5 हजार रुपये प्रति महीना के साथ बढ़िया खाना भी दिया जाता था.  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें