ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Patna Crime News: अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती शुरू, हत्या के मामले में है फरार

Patna Crime News: पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया के घर पर कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई। परिजनों ने इसे राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया है।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र में कांड संख्या 98/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त करणवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के खिलाफ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू कर दी गई। लल्लू मुखिया बाढ़ विधानसभा से पूर्व उम्मीदवार रह चुके हैं।


इस कार्रवाई का नेतृत्व बाढ़ एसपी राकेश कुमार ने किया, जो न्यायालय के आदेश के बाद संपन्न हुई। पिछले कई दिनों से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। लल्लू मुखिया के परिजनों का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है।


बाढ़ में हई हत्या के एक मामले में एकमात्र अप्राथमिकी अभियुक्त कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया गहरे संकट में हैं। कभी अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया ने 2020 के बाढ़ विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी। इस मामले में अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस लल्लू पर है।


पटना हाई कोर्ट ने लल्लू मुखिया की बेटी के तिलक और विवाह के कारण उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन 16 जुलाई को न्यायालय से कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दबाव और बढ़ा दिया है। पुलिस बाढ़ न्यायालय में लल्लू की संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस लल्लू मुखिया के घर की कुर्की करने पहुंची है।

रिपोर्टर: कुंदन किशोर, बाढ़

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें