ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna Crime News: पटना में महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, कांस्टेबल पति पर हत्या का आरोप

Patna Crime News: पटना के परसा बाजार में महिला सिपाही कनक प्रिया की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. मृतका के परिजनों ने उसके कांस्टेबल पति प्रभात कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: राजधानी पटना से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में एक घर से महिला सिपाही का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक महिला सिपाही डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात थी। महिला सिपाही के मायके वालों ने कांस्टेबल पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।


मृतक महिला सिपाही की पहचान पुलिस कांस्टेबल प्रभात कुमार की पत्नी कनक प्रिया के रूप में हुई है। प्रभात कुमार पटेल भवन में डायल 112 में तैनात है। महिला सिपाही के पति ने बताया है कि फोन पर किसी से बात करने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


इसके बाद प्रभात कुमार ने घटना की जानकारी परसा बाजार थाना को दी। मृतका के मायके वालों ने पति प्रभात कुमार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की बहन का आरोप है कि कनक प्रिया का पति प्रभात उसके साथ अक्सर मारपीट किया करता था। बताया जा रहा है कि कनक प्रिया मूल रूप से गया की रहने वाली थी। साल 2020 में उसकी शादी प्रभात के साथ हुई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें