ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

PATNA: गांधी सेतु के 42 नंबर पाया के पास लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महात्मा गांधी सेतु पुल पटना को हाजीपुर से जोड़ता है, इसके 42 नंबर पिलर के पास एक अज्ञात युवक की लाश फंदे से लटका मिलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान की जा रही है।

Bihar
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांधी सेतु पुल के 42 नंबर पाया के पास एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। सुबह करीब 11:30 बजे स्थानीय लोगों ने शव को लटकते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पटना के एनएमसीएच अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई। पटना एएसपी राजकिशोर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है और युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है। फिलहाल, इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर युवक फंदे से कैसे लटका? घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच में पुलिस लगी हुई है। वही मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लाश की शिनाख्त में पुलिस लगी हुई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें