ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Patna Crime News: पटना में हत्या की एक और वारदात से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सिर में दागी गोली

Patna Crime News: पटना के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में युवक आदित्य कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। बाइक सवार तीन बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिनकी पहचान हो चुकी है।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को हर दिन अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। पटना से सटे दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव में बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम एक युवक के सिर में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई।


मृतक की पहचान सदावह गांव निवासी विजय सिंह के बेटे आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह आदित्य अपने घर के पास खड़ा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए लेकिन इस बीच बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने कहा है कि वारदात के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के ही नीतीश कुमार और उसके साथियोंपर हत्या करने का आरोप है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें