ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली

Patna Firing Case: पटना के धनरूआ के सेवती गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना के बाद 13 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Patna Firing Case
गोलीकांड के आरोपियों की धर-पकड़ शुरू
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Firing Case: रविवार को पटना के ग्रामीण इलाके धनरूआ में जमीनी विवाद को लेकर दारोगा और उसके बेटे के साथ साथ भतीजे को गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।


दरअसल, रविवार को पटना से करीब 25 किलोमीटर दूर धनरूआ प्रखंड के सेवती गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस मामले में सुरेंद्र सिंह ने धनरूआ थाना में 13 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना में सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार, उनके बेटे सावन कुमार और भतीजे रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह विवाद बिंदेश्वरी राम और अनिरुद्ध सिंह के परिवारों के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर हुआ था। दोनों पक्ष महादेव स्थान के पास जमीन के कागजात दिखाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बिंदेश्वरी राम ने सुरेंद्र सिंह के कागजात को फर्जी बताया, जिससे विवाद बढ़ गया।


पहले बहस और मारपीट हुई, फिर पथराव और अंततः गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस को घटनास्थल से एक देसी कट्टा का खोखा, पिस्टल के 12 खोखे और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें