ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Patna Crime News: पटना पुलिस की टीम पर हमला मामले में एक्शन, 200 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज, अबतक 25 आरोपी अरेस्ट

Patna Crime News: पटना के गर्दनीबाग में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद हिंसा भड़क गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला किया, जिसमें कई अधिकारी घायल हुए। अब तक 200 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा मचाया था। उस दौरान हालात को काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में 47 नामजद और 150 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 25 आरोपी को अरेस्ट किया है जबकि 27 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


दरअसल, राजधानी पटना का गर्दनीबाग थाना क्षेत्र बीते दो दिनों से अशांति और उपद्रव की घटनाओं का गवाह बना। 15 वर्षीय छात्रा जोया प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। 27 अगस्त को छात्रा की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने थाना कांड सं. 467/25 दर्ज किया। 


घटना के विरोध में उसी दिन विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और शिक्षकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज हुई तथा स्कूल के सरकारी सामान को भी क्षतिग्रस्त किया गया। मामले में 17 नामजद और दर्जनों अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हालात 28 अगस्त को और बिगड़ गए, जब सैकड़ों की संख्या में लोग चितकोहरा गोलम्बर के पास जुटकर सड़क जाम करने लगे। 


उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की, साथ ही पुलिस बल पर जानलेवा हमला कर दिया। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हुए हमले में कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने कांड सं. 469/25 दर्ज किया है, जिसमें 30 नामजद और 150 से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अब तक दोनों कांडों में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें