ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीपटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

Patna Crime News: पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, हर दिन तांडव मचा रहे अपराधी; कहां है सुसाशन की पुलिस?

Patna Crime News: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी हर दिन हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पटना पुलिस की मुस्तैदी कहां गई.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: राजधानी पटना की विधि व्यवस्था भगवान भरोसे है। बेखौफ हो चुके बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। सरकार की नाक के नीचे अपराधी हर दिन लोगों की हत्या कर रहे हैं। राजधानी में बढ़ते अपराध के बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल हो रही है। पटना में बदमाशों ने एक बार फिर से दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी।


दरअसल, पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। घटना चागड़ मोड़ पर हुई, जो थाने से केवल 500 मीटर की दूरी पर है। अपराधियों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की। घटना के समय युवक बाइक से चागड़ मोड़ की तरफ जा रहा था, तभी अपराधियों ने उसका पीछा किया और मोड़ के पास उसे घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।


हमले के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे संभवतः उसकी जान बच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद थाना प्रभारी का सरकारी नंबर रिसीव नहीं हुआ। घायल युवक को पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब घायल युवक की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें