ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना में लोगों ने हाथ में लिया कानून! जेल से छूटे युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Patna Crime News: राजधानी पटना में लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए एक युवक की हत्या कर दी है। सोमवार देर रात जेल से लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

Patna Crime News
युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना जिले के नौबतपुर के पीपलावां थाना क्षेत्र स्थित बेला गांव सोमवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। 24 वर्षीय युवक राहुल कुमार की कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक राहुल, गांव के ही आशुतोष सिंह का पुत्र था। सोमवार देर रात वह जेल से छूटकर आया था। जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबरों के मुताबिक, राहुल कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का था और हाल ही में जेल से रिहा होकर अपने गांव लौटा था। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई है। राहुल की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है।


हत्या के बाद पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मामले पर थाना प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें