Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना के मुताबिक, छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और किराये के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि जक्कनपुर के पोस्टल पार्क रोड नंबर-3 की यह घटना है।
छात्रा की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, नेहा कुमारी सीवान जिले की रहने वाली बताई जा रही है। छात्रा के आत्महत्या करने के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है। सुचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अलावा फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
यह इलाका जक्कनपुर थाना क्षेत्र में आता है। घटना घटित होने से पहले नेहा के अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन नेहा के आत्महत्या कर लेने के बाद सूचना मिलने पर परिजन पटना पहुंच रहे हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि नेहा एक अच्छी स्वभाव की लड़की थी। अभी जांच पड़ताल जारी है, इस मामले में कोई ठोस वजह नहीं मिली है, कि आखिर लड़की ने क्यों इतना बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।


