Patna Crime News: राजधानी पटना में पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बिहटा पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रच रहे कुख्यात अपराधी रंजन कुमार उर्फ नेपाली को धर दबोचा।
पटना वेस्ट के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि जमुनापुर का निवासी रंजन कुमार उर्फ नेपाली किसी की हत्या की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पश्चिमी) के निर्देश और बिहटा थाना अध्यक्ष की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी निगरानी और त्वरित छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिहटा चौक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रंजन उर्फ नेपाली पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उस पर चोरी, हथियार रखने और अन्य वारदातों के कई मामले दर्ज हैं।
रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना





