ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना में गोली मारकर शख्स की हत्या, बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

Patna Crime News: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. सुबह सुबह हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है.

Patna Crime News
हत्या की वारदात से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राजधानी पटना में रविवार की सुबह अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह-सुबह हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, राजधानी पटना में हत्या ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की पोल खोल दी है। पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा और एक लावारिस ऑटो को बरामद किया हैं। पुलिस ने लूटपाट के क्रम में घटना का आशंका जताई है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें