ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Patna Crime News: पटना में 17 कट्ठा के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन मालिक की बाल-बाल बची जान; पुलिस और सीओ पर गंभीर आरोप

Patna Crime News: राजधानी पटना में 17 कट्टा के प्लॉट पर कब्जा जमाने के लिए जमीन माफिया ने एक जमीन मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना के बाद पूरा इलाका थर्रा उठा।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: राजधानी पटना में 17 कट्टा के प्लॉट पर कब्जा जमाने के लिए जमीन माफिया ने एक जमीन मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना के बाद पूरा इलाका थर्रा उठा। गनीमत की बात रही की इस घटना में जमीन मालिक की जान बाल-बाल बच गई। पीड़ित जमीन मालिक ने पुलिस और सीओ पर गंभीर आरोप लगाया है।


दरअसल, पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में शुक्रवार को जमीन कब्जा को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन गया। उज्जवल गिरोह के सदस्यों ने जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जमीन मालिक विनय शर्मा ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।


घटना परसा मुसहरी के पास स्थित 17 कट्ठे की पुश्तैनी जमीन को लेकर हुई, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये प्रति कट्ठा आंकी गई है। पहले यह जमीन विनय के पिता, स्वर्गीय रामानंद सिंह के नाम पर थी, और अब विनय शर्मा के नाम पर रजिस्टर टू में दर्ज है।


करीब दो सप्ताह पहले, उज्जवल गिरोह के लोगों ने इस जमीन पर जबरन ईंट गिराकर बाउंड्री वॉल बनाने की कोशिश की थी। विनय शर्मा ने इस संबंध में SDO और DM कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद SDO ने अंचलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। विनय का आरोप है कि अंचलाधिकारी ने मामले को "मैनेज" करने की पेशकश की थी।


फायरिंग की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पीड़ित विनय शर्मा का कहना है कि उन्होंने थाने में कई बार शिकायत दी, लेकिन अपराधी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि "थाना भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर यह आशंका जताई है कि अगर जमीन को लेकर उनकी हत्या होती है, तो इसकी जिम्मेदारी नौबतपुर के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी की होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें