ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट

Patna Crime News: पटना के मनेर में मामूली विवाद के बाद पिस्टल लहराना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर देसी पिस्टल और बाइक बरामद की। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मामूली विवाद को लेकर कुछ स्थानीय युवकों ने एक दुकान पर पहुंचकर पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद की गई हैं। पटना पश्चिम के एसपी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 


एसपी ने आगे कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लोगों में सुरक्षा की भावना बनाए रखना है। इस तरह की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है ताकि अपराधियों का मनोबल टूटे और आम नागरिक भयमुक्त माहौल में जीवन जी सकें। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें