ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna Crime: पटना में स्कॉर्पियो ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत

Patna Crime: पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, महिला सिपाही कोमल की मौत। दो गिरफ्तार, जांच जारी।

Patna Crime
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime: बुधवार देर रात पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब 12:30 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दीघा की ओर से तेज रफ्तार (लगभग 90 किमी/घंटा) में आ रही एक स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार, एएसआई अवधेश और महिला सिपाही कोमल हवा में उछलकर दूर जा गिरे।


हादसे में स्कॉर्पियो चालक व एक अन्य युवक अशोक भी घायल हो गया। घायल चारों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला सिपाही कोमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोमल नालंदा जिले की रहने वाली थीं।


घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो जब्त की हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस गाड़ी से पुलिसकर्मियों को रौंदा गया, उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। मौके पर खून से सना दृश्य भयावह था।


एसएसपी अवकाश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया और बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है।


बता दें कि घटना के वक्त अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पटना में रात 10 बजे से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें