ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna News: पटना में नकली बैग देकर ठग लिए 20 लाख, रुपये दोगुना करने का दिया था झांसा

Patna News: पटना से हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है, जहां रुपये दोगुना करने के झांसे में आकर एक निजी के दो कस्टोडियन ने बैंक के 20 लाख रुपये ठगों को सौंप दिए. जानें... पूरी खबर.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना से हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है, जहां रुपये दोगुना करने के झांसे में आकर एक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी के दो कस्टोडियन ने बैंक के 20 लाख रुपये ठगों को सौंप दिए। पुलिस ने विकास कुमार (नौबतपुर निवासी) और धीरज कुमार (बिक्रम निवासी) को रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 80 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने पुलिस को उन ठगों के बारे में भी जानकारी दी है, जिनके जाल में फंसकर उन्होंने बैंक का पैसा ठगों को सौंपा था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


29 मई को गांधी मैदान स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से विकास और धीरज, जो कि कंपनी के कर्मचारी हैं, कैशवैन के साथ बैंक से कैश लेकर एटीएम में जमा करने निकले थे। कैशवैन में कुल एक करोड़ 97 लाख रुपये थे। गांधी मैदान के पास विकास बिना सूचना दिए 20 लाख रुपये एक बैग में लेकर एक सफेद रंग की गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी दीघा की ओर रवाना हुई, जहाँ उस पर सवार एक व्यक्ति ने विकास को बैग दिया और कहा कि यह बैग 20 लाख के बदले 40 लाख रुपये से भरा है। 


विकास को घर जाकर बैग खोलने के लिए कहा गया, लेकिन जब विकास ने बैग खोला तो उसमें रुपये की जगह कपड़े और रद्दी मिले। इस मामले का पता चलने पर कैश मैनेजमेंट कंपनी CMS (कैश मैनेजमेंट सर्विसेज) के अधिकारियों ने गांधी मैदान थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। CMS देशभर के सरकारी और गैरसरकारी बैंकों के एटीएम में नकदी जमा करने का काम करती है।


पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की और ठगों के बारे में जानकारी जुटाई है। साथ ही उनके संपर्कों और ठिकानों का पता लगाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। बताया जा रहा है कि ठगों के पास से बड़ी रकम मिलने की संभावना है। पुलिस आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें