ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Patna Crime News: पटना में PMCH के ट्रॉली ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

Patna Crime News: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में पीएमसीएच कर्मचारी सन्नी कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घर लौटते समय अपराधियों ने उन्हें घेरकर हमला किया। पुलिस जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक ट्रॉली ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो पीएमसीएच में कार्यरत थे। घटना चमडोरिया किला रोड की है


बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने रास्ते में उसे घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और पटना सिटी एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


जांच में सामने आया है कि मृतक सन्नी के भाई संदीप कुमार का मोहल्ले के ही मूतना नामक व्यक्ति से वर्षों से विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते सन्नी की हत्या की गई है। एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें