ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

PATNA: दादा के पेंशन के लिए जानी दुश्मन बन गये दो सगे भाई,एक ने दूसरे को मारी गोली, फिर क्या हुआ जानिये?

गोली लगने से घायल पवन की पत्नी ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जिसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Bihar
भाई ने भाई को मारी गोली
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बाप बड़ा ना भईया सबसे बड़ा रूपया..पैसे के लिए लोग एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के लहलातपुर गांव में सामने आया है, जहां दादा के पेंशन को हासिल करने के लिए दो पोता एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये।


 दादा की पेंशन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 


पूर्वी नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना के पीछे का मुख्य कारण पेंशन विवाद है। घटना 26 जून की है। गोली लगने से घायल पवन की पत्नी ने 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। साक्ष्यों के आधार पर 35 वर्षीय बोलबम और 26 वर्षीय चंदन उर्फ चंचल को गिरफ्तार किया गया। घायल पवन का सगा भाई बोलबम है। 


पूर्वी नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक का नाम बोलबम तो दूसरे का नाम चंदन है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और तीन खोखा बरामद किया गया है। यह बरामदगी घटना स्थल के आसपास तलाशी के दौरान की गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना में और कौन-कौन शामिल था। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है लेकिन पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बना रखा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें