ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Patna Crime News: पटना के होटल में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने पिस्टल और गोली के साथ 15 लोगों को दबोचा

Patna Crime News: पटना के जक्कनपुर इलाके के एक होटल में बर्थडे पार्टी की आड़ में शराब और हथियारों के साथ जश्न मनाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 15 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं।

Patna Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल SM इन में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार, पार्टी के दौरान शराब का सेवन हो रहा था और कुछ युवक हाथ में देसी पिस्टल लहराते हुए झूम रहे थे। मौके से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने यह पिस्टल पटना सिटी निवासी पंकज वर्मा से करीब 35 हजार रुपये में खरीदी थी।


सूत्रों की मानें तो होटल के कमरों में पार्टी चल रही थी और रिसेप्शन तथा गेट पर तैनात कर्मी इस पूरे आयोजन में सहयोग कर रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई गुप्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें