ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पंचायत मेंबर के पति की जमकर धुनाई, हथियार लेकर पहुंचा था डीलर से रंगदारी मांगने

BHAGALPUR : भागलपुर में रंगदारी मांगने पहुंचे पंचायत समिति सदस्य के पति की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। हथियार लेकर वह डीलर से रंगदारी मांग रहा था इसी बीच लोगों ने उसे दबोच लिया

पंचायत मेंबर के पति की जमकर धुनाई, हथियार लेकर पहुंचा था डीलर से रंगदारी मांगने
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : भागलपुर में रंगदारी मांगने पहुंचे पंचायत समिति सदस्य के पति की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। हथियार लेकर वह डीलर से रंगदारी मांग रहा था इसी बीच लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। भीड़तंत्र के इंसाफ ने उसे अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे किसी तरह बचा कर ले जा सकी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।


ताडर गांव का रहने वाला विपिन यादव महियामा गांव में डीलर सुरेश कुमार साह से रंगदारी मांगने आया था।इस दौरान ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी । इस दौरान वह अपनी जान की भीग मांगता रहा । लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। लोगों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ के आक्रोश से किसी तरह बचा कर बाहर निकाला। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। 


पुलिस ने विपिन यादव को कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वह शराब के नशे में डीलर से रंगदारी मांगने पहुंचा था। पुलिस के मुताविक विपिन के विरुद्ध सन्हौला थाने में आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं और वह कई बार पहले भी जेल जा चुका है।  विपिन यादव की पत्नी ताडर पंचायत समिति सदस्य है। बताया जा रहा है कि विपिन ताडर और महियामा दोनों गावों पर अपना वर्चस्व कायम करना चाह रहा था। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें