ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

शराबी पति ने घरेलू विवाद के बाद टांगी से पत्नी को काट डाला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी बसंत भुईयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तीन दिनों से झगड़ा चल रहा था.

Bihar
कलयुगी पति की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: दिल को दहला देने वाली घटना झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की टांगी से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव की है जहां आरोपी बसंत भुईयां और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बसंत भुईयां ने अपनी पत्नी को टांगी से काट डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की पुष्टि करते हुए नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 


आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति और पत्नी के बीच पिछले तीन दिन से विवाद चल रहा था। बसंत भुईयां शराब पीकर घर पहुंचा था,इस दौरान घर में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने टांगी निकाला और पत्नी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें