ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

NOIDA: दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये FD के रुपये, बैंक के RM समेत 2 पर FIR दर्ज

Noida News: नोएडा से फ्रॉड की हैरान कर देने वाली खबर है। एक व्यक्ति से दो चेक लेकर एफडी के 5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

Noida News
दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर किये FD के रुपये
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Noida News: नोएडा में बैंक के एफडी के लिए आए एक व्यक्ति से फ्रॉड हुआ है। दो चेक लेकर युवक से पांच लाख रुपये की ठगी की गई है। दरअसल बैंक में एफडी के लिए पहुंचे एक व्यक्ति से दो चेक लेकर उससे 5 लाख रुपये एक महिला के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-58 थाने में पीएनबी मेटलाइफ के तत्कालीन रिलेशनशिप मैनेजर (RM) समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


रिलेशनशिप मैनेजर पर ऐसे और फ्रॉड करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने बताया कि असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार की शिकायत पर महेंद्र सिंह और धर्मवती पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक फरवरी 2024 में बंटी नाम का युवक बैंक पहुंचा था और उसने एफडी के लिए महेंद्र से बात की थी। उन्होंने 5 लाख रुपये की एफडी के लिए दो चेक लिए थे। इन चेक का प्रयोग करते हुए धर्मवती के अकाउंट में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे। इस बारे में जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपी से बात करने की कोशिश की तो उसने नंबर बंद कर लिया।


जिसके बाद पीड़ित ने परेशान होकर बैंक में शिकायत दी। इसके बाद जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। इस घटना की जानकारी होने से पहले ही महेंद्र ने मई 2024 में नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि महेंद्र ने इस प्रकार की और भी घटनाएं की हैं। इस मामले में पुलिस लोगों का डेटा लीक करने के एंगल पर भी जांच कर रही है। दरअसल हाल ही में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में लोगों के पास पीएनबी मेटलाइफ का भी डेटा मिला था।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें