ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

NIA Raid in Bihar: बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, पुलवामा हमले से जुड़ा कनेक्शन

NIA Raid in Bihar: बिहार के कटिहार जिले में NIA की छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े एक संदिग्ध के चेन्नई में गिरफ्तारी के बाद की गई है। गांव में NIA की पहली बार हुई इस रेड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

NIA Raid in Bihar
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NIA Raid in Bihar: बिहार के कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र के बालू घाट दुर्गापुर पंचायत में NIA की छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई सुबह 5:00 बजे से शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि MD अकलख, जो इस पंचायत का निवासी है, चेन्नई के एक जेल में बंद है।


स्थानीय पूर्व मुखिया मजबूर रहमान ने बताया, "हमारे गांव का एक लड़का काम करने के लिए चेन्नई गया था। हमें पता चला है कि उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, यह हमें नहीं पता। अकलख से किन लोगों ने बात की थी, इसकी जांच की जा रही है। वह चेन्नई में निर्माण कार्य से जुड़ा काम करता था।"


पूर्व मुखिया ने आगे बताया  कि अकलख की गिरफ्तारी पुलवामा हमले के बाद हुई है। इससे पहले NIA की टीम कभी हमारे गांव में नहीं आई थी। अब इस छापेमारी के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं और लोग चिंतित हैं। कुछ लोग इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी मान रहे हैं, जबकि अन्य लोग इस कार्रवाई के पीछे के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं। NIA की टीम अपनी जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है।


बता दें कि पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें