ब्रेकिंग
बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कारबिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

झारखंड: NIA की जांच में बड़ा खुलासा, आतंकियों और माओवादियों के बीच हुई थीं कई बैठकें

RANCHI: झारखंड में NIA की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एनआईए ने आतंकी संगठन से नक्सलियों के कनेक्शन की खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद झारखंड सरकार और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गय

झारखंड: NIA की जांच में बड़ा खुलासा, आतंकियों और माओवादियों के बीच हुई थीं कई बैठकें
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में NIA की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एनआईए ने आतंकी संगठन से नक्सलियों के कनेक्शन की खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद झारखंड सरकार और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एनआईए के खुलासे के मुताबिक, झारखंड में नक्सलियों को ट्रेंड करने के लिए आतंकी संगठन से संपर्क साधा गया था। आतंकी संगठन PLA यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भाकपा माओवादी के बीच इसको लेकर एक मीटिंग भी हुई थी।


एनआईए की जांच में यह भी पता चला है कि छत्तीसगढ़ में साल 2010 में हुए बड़े नक्सली हमले के बाद आतंकी संगठन PLA के चीफ ने माओवादी संगठन के महासचिव को बधाई दी थी। छत्तीसगढ़ में हुए इस नक्सली हमले में 76 जवानों की जान चली गई थी। इस हमले के दौरान आतंकी संगठन पीएलए ने नक्सली संगठन की मदद की थी और दोनों संगठनों के बीच ईमेल और अन्य संचार माध्यमों के जरिए बातचीत हो रही थी। आतंकी संगठन नक्सलियों की मदद से देश विरोधी साजिश रची थी। इसको लेकर पीएलए ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कार्यालय भी बनाया था, जहां नक्सलियों और आतंकियों की कई बैठके भी हुई थीं।


बता दें कि NIA की स्पेशल कोर्ट ने असम के एक 12 साल पुराने आतंकी संगठन PLA और माओवादियों के कनेक्शन के मामले में दो नक्सलियों को 5 से 8 साल की सजा सुनाई है। अलग देश बनाने की मांग को लेकर आतंकी संगठन पीएलए मणिपुर में सक्रिय है। अपने स्थापना काल के बाद से ही पीएलए सेना के साथ साथ पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को अपना निशाना बनाता रहा है। अब नक्सलियों के आतंकी संगठन से खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें