ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए

NEET Paper Leak Case: कहां छिपा है NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया? सरकार ने इनाम का किया एलान, पकड़वाने पर मिलेंगे इतने लाख

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लिक सहित बिहार के कई परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले मुख्य सरगना संजीव मुखिया पर राज्य सरकार ने इनाम घोषित कर दिया है.

NEET Paper Leak Case

10-Apr-2025 01:18 PM

By FIRST BIHAR

NEET Paper Leak Case: चर्चित नीट यूजी पेपर लीक केस समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाले मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए राज्य सरकार ने इनाम की घोषणा कर दी है। संजीव मुखिया लंबे समय से फरार है और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।


बिहार पुलिस मुख्यालय ने नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर भारी भरकम पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। सरकार ने संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही नालंदा के शुभम कुमार और अरवल के रजकिशोर कुमार पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।


इन दोनों के खिलाफ भी दो-दो संगीन कांड दर्ज हैं। आर्थिक अपराध इकाई की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुरस्कार की राशि की घोषित की है। पुरस्कार की घोषणा दो साल के लिए प्रभावी होगी। पुलिसकर्मी के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिक भी इस पुरस्कार के हकदार होंगे।


बता दें कि देश के चर्चित नीट यूजी पेपर लीक समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाला संजीव मुखिया पुलिस की गिरफ्त से अबतक बाहर है। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही है लेकिन कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। कहां जा रहा है कि संजीव मुखिया नेता में छिपा हुई है लेकिन पुलिस के पास उसका कोई इनपुट नहीं है। 


लागातार कोशिश करने के बावजूद जब पुलिस को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने संजिव मुखिया पर इनाम का घोषित करने के लिए सरकार से अनुसंशा की। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया समेत तीन आरोपियों के ऊपर इनाम की घोषणा की है।