ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों का भारी उत्पाद, लेवी के लिए आठ गाड़ियों को लगाई आग

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार में एक बार फिर से नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है। नक्सलिय़ों ने एक के बाद एक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है.

Jharkhand News
नक्सलियों का उत्पात
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार में एक बार फिर से नक्सलियों ने भारी उत्पात मचाया है। शनिवार की देर रात नक्सलियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के तोरीसोत गांव में खनिज सर्वे करने वाली कंपनी की साइट पर हमला बोल दिया और दो ड्रिलिंग मशीन समेत 8 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और नक्सलियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। वारदात को किस नक्सली संगठन ने अंजाम दिया है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


स्थानीय निवासियों की मानें तो जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि किसी माओवादी संगठन के द्वारा घटना को अंजान दिया गया है। देर रात हथियारबंद नक्सली पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नक्सलियों ने दो ड्रिलिंग मशीन, दो कार, दो पिकअप और दो ट्रक को आग लगा दी।


करीब एक घंटे तक नक्सली यहां उत्पात मचाते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी और वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से आराम से निगल गए। जबतक पुलिस पहुंची सभी वाहन जलकर राख हो गए थे। यह इलाका लातेहार-चतरा और रांची का सीमा क्षेत्र है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें