ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

नवादा में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, तिलक समारोह में बार-बालाओं ने लगाये ठुमके, कई राउंड की गयी फायरिंग, वीडियो वायरल

DESK: बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान सरकार के गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की गयी। लेकिन कुछ लोग सरेआम लॉकडाउन की

नवादा में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, तिलक समारोह में बार-बालाओं ने लगाये ठुमके, कई राउंड की गयी फायरिंग, वीडियो वायरल
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान सरकार के गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की गयी। लेकिन कुछ लोग सरेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आए।


जी हां हम बात कर रहे हैं नवादा के पकरीबरावां के हथियारी गांव की जहां सोमवार की रात एक तिलक समारोह में बार-डांसरों के ठुमके के बीच कई राउंड फायरिंग की गयी। सोशल मीडिया पर इस विडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आई। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। कानून को तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।


पकरीबरावां थाना क्षेत्र के हथियारी गांव में 17 मई की रात तिलक समारोह में हुए तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बार-बालाओं के डांस के दौरान कई राउंड फायरिंग की गयी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इस नाइट आर्केष्ट्रा को देखने पहुंची थी। अश्वील गानों पर रातभर लोगों ने बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाए।


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार डांस से साथ-साथ गोलियां भी चली थी। आर्केष्ट्रा का आयोजन थाना से 5 किलोमीटर की दूरी पर ही किया गया था लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। पकरीबरावां थानाध्यक्ष नागमणी भास्कर से जब इस बावत पूछा गया तो उन्होंने ऐसे आयोजन की जानकारी से इनकार किया। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


17 मई को आयोजित तिलक समारोह के दौरान लोगों ने कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा दी। इस मामले पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं  है ऐसे लोग बख्से नहीं जाएंगे।


गौरतलब है कि 25 अप्रैल को भी चढिहारी गांव में भी आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। इस मामले में सुबेलाल चौहान पर केस दर्ज किया गया था। कल की घटना ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। प्रखंड क्षेत्र में लॉकडाउन के नाम पर हर जगह धज्जियां उड़ रही है। शादी समारोह सीमित संख्या में किए जाने के निर्देश बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। हर जगह भीड़ देखी जा रही है। तिलक समारोह में आयोजित हुए आर्केष्ट्रा में भी कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। सरेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गयी। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें