ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

होली में गये हुए थे गांव इधर चोरों ने कर दिया हाथ साफ, 5 लाख की चोरी से इलाके में दहशत

NALANDA: सिलाव थान क्षेत्र के न्यू ब्लॉक के पास स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात समेत 5 लाख की चोरी कर ली। बंद घर में हुई चो

होली में गये हुए थे गांव इधर चोरों ने कर दिया हाथ साफ, 5 लाख की चोरी से इलाके में दहशत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: सिलाव थान क्षेत्र के न्यू ब्लॉक के पास स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात समेत 5 लाख की चोरी कर ली। बंद घर में हुई चोरी की इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि वे पावाडीह निवासी नरेश सिंह के मकान में किराए पर रहते है। होली के मौके पर वे पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक आवास पांकी गये हुए थे। होली के बाद जब वे पावाडीह स्थित घर पर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है। जब कमरे में दाखिल हुए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमीरा भी टूटा हुआ था। जिसमें रखे जेवरात, नगदी समेत 5 लाख रुपये के सामान गायब थे। 


पीड़ित ने बताया कि जब परिवार के सभी सदस्य गांव गए हुए थे तो वे इस दौरान हर दिन सुबह शाम आया करते थे। शुक्रवार की शाम में भी वे घर पहुंचे थे लेकिन आज शनिवार को जब वे पूरे परिवार के साथ पहुंचे तो घर के हालत को देख हैरान रह गये। चोरी की इस घटना को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें