ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: सीएम नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, दोस्तों से मिलने गए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर ले ली जान

Bihar Crime News: नालंदा के नगरनौसा बाजार में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय कुंदन उर्फ कैला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है कारण, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों ने नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरनौसा बाजार में शुक्रवार की रात एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


मृतक की पहचान नगरनौसा निवासी शैलेंद्र प्रसाद के 28 वर्षीय बेटे कुंदन उर्फ कैला के रूप में हुई है। घटना के संबंध में कुंदन के बड़े भाई विवेक कुमार ने बताया कि कुंदन अपनी स्टेशनरी की दुकान बंद करने के बाद पुराने थाना के पास अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कुंदन को गोली लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि कुंदन की मौत हो चुकी थी।


विवेक ने यह भी बताया कि कुंदन का पहले से किसी से विवाद था, लेकिन वह विवाद इतना गंभीर नहीं था कि उसकी हत्या कर दी जाए। जब उनसे विवाद की प्रकृति, व्यक्ति या समय को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदन स्टेशनरी की दुकान चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी कार्य करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया और दो गोलियां मारीं, जो उसकी पसलियों में लगीं। इसके अलावा उसके पेट पर दो अन्य निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये निशान गोली के हैं या चाकू से हमला किया गया है।


नगरनौसा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि यह घटना संभवतः पूर्व के किसी विवाद के चलते अंजाम दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें