ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

नालंदा में युवक को लगी गोली, दोस्त बुला कर दिखा रहा था लोडेड कट्टा

NALANDA : नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक युवक को गोली लगी है। गंभीर हालत में युवक को पटना रेफर किया गया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां मंडाछ गांव में कट्टा चेक करन

नालंदा में युवक को लगी गोली, दोस्त बुला कर दिखा रहा था लोडेड कट्टा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक युवक को गोली लगी है। गंभीर हालत में युवक को पटना रेफर किया गया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां मंडाछ गांव में कट्टा चेक करने के दौरान गोली चलने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । गोली लगने के बाद युवक जख्मी हालत में खुद बाइक चला सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंच गया । 


जख्मी नीतीश कुमार ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था । तभी उसके एक दोस्त ने उसे बुलाया और कहा कि उसे रास्ते में फेंका हुआ एक लोडेड कट्टा मिला है ।  जिसके बाद दोनों हथियार को चेक करने लगे इसी दौरान गोली चल गया जो उसके पेट में लग गई। गोली लगने के बाद उसका दोस्त मौके से फरार हो गया।


घायल युवक ने खुद घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बाइक चलाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचा । जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शेरसिंह यादव ने बताया कि  युवक से पूछताछ की गयी है। उसने गांव के ही एक युवक द्वारा गोली चलाने की बात बताया है । पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है । 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें