ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

NALANDA: पूर्व जदयू नेता अकबर मल्लिक गिरफ्तार, घर से हथियारों का जखीरा बरामद

जेडीयू के पूर्व नेता अकबर मल्लिक के ठिकानों पर नालंदा पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने अकबर मल्लिक को भी गिरफ्तार किया है। उसके सगे भाई बाबर मल्लिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

bihar
नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: नालंदा पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले में स्थित पूर्व जदयू नेता और कुख्यात अपराधी अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए। लगभग 8 घंटे तक चले इस सघन छापेमारी अभियान में पुलिस ने आठ आग्नेयास्त्र, 167 जिंदा कारतूस, 800 एयरगन की गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।


एसपी भारत सोनी के अनुसार, पुलिस को अकबर मलिक द्वारा अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने बुधवार सुबह अकबर मलिक और उसके भाई बाबर मलिक के बैगनाबाद स्थित आवास पर छापेमारी शुरू की। पुलिस टीम ने घर की चारों ओर से घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, जो करीब 7 से 8 घंटे तक चला। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए, जिनमें कुछ लोडेड अवस्था में भी थे।


फरार होने की कोशिश नाकाम, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी

छापेमारी की भनक मिलते ही अकबर मलिक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह असलाह कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किन आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। प्राथमिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क के तार अंतरराज्यीय गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं।एसपी भारत सोनी ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत उसकी अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। जो भी संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई होगी, उसे जब्त किया जाएगा।


नालंदा से राजेश कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें