ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Nagpur violence: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, जानिए कौन है ?

Nagpur violence : नागपुर में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फहीम खान अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नगर अध्यक्ष है और उस पर दंगा भड़काने का आरोप है।

Nagpur riot, Nagpur violence, Faheem Khan, mastermind arrested, Minority Democratic Party, MDP president, Nagpur police, communal clash, inflammatory speech, riot incitement, religious text, Aurangzeb
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nagpur violence: नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हई हालिया हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हई है। इस मामले के मास्टरमाइंड फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे 21 मार्च तक की हिरासत में लिया है। फहीम खान अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नगर अध्यक्ष है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुका है।

नागपुर पुलिस का बयान

नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा कि हिंसा में कई लोगों की भूमिका सामने आई है और जांच जारी है। एफआईआर में नामजद सभी आरोपी नागपुर के ही निवासी हैं।

कौन है फहीम खान?

फहीम खान नागपुर के यशोधरा नगर स्थित संजय बाग कॉलोनी में रहता है। पुलिस के अनुसार, सांप्रदायिक झड़पों से जुड़े मामले में उसका नाम मुख्य आरोपियों में शामिल है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हिंसा से पहले फहीम खान ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा और हिंसा भड़क गई।

कैसे फैली हिंसा?

हिंसा सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में भड़की। यह तब हुआ जब अफवाह फैली कि एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा   किए गए प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को जलाया गया है। इस दौरान हिंसा भड़क उठी और पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें