ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Bihar Crime News: बिहार में अधिवक्ता के घर डकैती, अकेली बेटी को बंधक बनाकर लूटे लाखों के गहने और नकदी

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डकैतों ने एक अधिवक्ता के घर में घुसकर लूटपाट की है. इस दौरान बेटी को बंधक बना कर मारपीट भी की गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित राहुल नगर में रविवार शाम करीब 6 बजे डकैतों ने अधिवक्ता दीनदयाल राउत के घर में घुसकर लूटपाट की। इस दौरान उनकी बेटी आकांक्षा को बंधक बना कर मारपीट की गई और घर में रखे ₹4.5 लाख नकद तथा बेटी की शादी के लिए रखे ₹4 लाख के गहने लूट लिए गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


दरअसल, दीनदयाल राउत और उनकी पत्नी नीतू देवी शाम 5:30 बजे अपने नए मकान पर गए थे, जबकि उनकी छोटी बेटी आकांक्षा घर पर अकेली थी। करीब 6 बजे दो बदमाश चाकू लेकर घर में घुस आए। उन्होंने आकांक्षा को मारने की धमकी देते हुए एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इस बीच, भौंक रहे कुत्तों को कुछ खिला दिया गया, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी की चाबी लेकर ₹4.5 लाख नकद और गहने निकाल लिए। लूटपाट के बाद वे आराम से निकल गए।


वहीं, घटना के बाद ब्रह्मपुरा थाना की थानेदार विजय लक्ष्मी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने गृहस्वामी की पुत्री और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है और उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 


अधिवक्ता दीनदयाल राउत ने पुलिस को बताया कि वे नए मकान पर गए थे और घर में बेटी अकेली थी। फोन कर बेटी ने लूट की जानकारी दी तो वे भागे-भागे आए। बदमाशों ने करीब ₹4.5 लाख नकद और बेटी की शादी के लिए रखे ₹4 लाख के गहने ले गए। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी अंकिता बीटेक की पढ़ाई कर बेंगलुरू में नौकरी करती है। बेटा अंकित आनंद बीटेक कर कटिहार में नौकरी करता है। 


छोटी बेटी आकांक्षा नीट की तैयारी कर रही है। नए मकान की छत की ढलाई के लिए घर में पैसा रखा था। वर्तमान में वे राहुल नगर में अपने ससुर कल्याण राय के घर में किराए पर रह रहे हैं। यह घटना मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराधों की ओर इशारा करती है। पुलिस प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करके अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि नागरिकों में सुरक्षा का अहसास हो सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें