ब्रेकिंग न्यूज़

अमरनाथ एक्सप्रेस की बोगी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, समस्तीपुर में भर्ती फतुहा में पुनपुन नदी में नाव पलटी, दो लापता; 18 लोग तैरकर बचे नीसा देवगन बनीं ग्रेजुएट, काजोल ने चिल्लाकर कहा.. ‘कम ऑन बेबी’, वीडियो वायरल अरवल: हत्या के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, 30 दिन में सरेंडर का आदेश बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 3132 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जब्त Bihar News: 351 फीट का अनोखा कांवर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे शिवभक्त, बाबा गरीबनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार समाजसेवी अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित जवैनिया गांव का किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण

Bihar Crime: पुलिस की दबिश के बाद आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दादा को गोली मारने के बाद पोता हो गया था फरार

पारिवारिक विवाद को लेकर एक पोता ने अपने दादा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिसिया दबिश से घबराकर आज उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब जल्द ही पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। घायल शत्रुघ्न प्रसाद सिंह अस्पताल में भर्ती है।

BIHAR POLICE

30-Jan-2025 06:07 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में चचेरे दादा शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ टूटू सिंह को गोली मारने वाले पोते चुन्नू ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी चुन्नू पर पूर्व से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर था। अब पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी।


बता दें कि 27 जनवरी की रात अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में पारिवारिक विवाद में चुन्नू ने अपने दादा शत्रुघ्न प्रसाद को गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां अब भी इलाज चल रहा है वही चुन्नू की गिरफ्तारी के लिए अहियापुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान चुन्नू ने गुरुवार की दोपहर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 


चुन्नू के आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी। पारिवारिक विवाद में गोली मारी गई थी। आरोपी चुन्नू को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर आरोपी चुन्नू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। चुन्नू पर पूर्व से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज है, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर था। पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेने कि करवाई में जुटी है।