ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: देर रात राहगीर को बदमाशों ने मारी गोली, बाइक और कैश लूटकर फरार

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर बाइक और नकदी लूट ली। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के चिकनौटा के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर देर रात एक बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने गोली चला दी और उसकी बाइक समेत नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल युवक की पहचान शिवहर जिले के शाहनवाज हुसैन के रूप में हुई है। गोली उसकी पैर में लगी है और उसका इलाज बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


घटना उस वक्त हुई जब शाहनवाज हुसैन बाइक से फोरलेन सड़क से गुजर रहा था। अचानक बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की और गोली चलाकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने युवक की बाइक और कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों की तलाश में जांच तेज कर दी है। करजा थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें