ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

पंचायत चुनाव के रिजल्ट के बाद दो गुटों में जमकर गोलीबारी, पांच लोगों को लगी गोली, 1 की मौत

MUMGER:इस वक्त बिहार में मुखिया पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आपको बता दें कई जगह से चुनाव के परिणाम भी आने लगे है. इसी दौरान बिहार के मुंगेर जिले में बिहार पंचायत चुनाव क

पंचायत चुनाव के रिजल्ट के बाद दो गुटों में जमकर गोलीबारी, पांच लोगों को लगी गोली, 1 की मौत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMGER:इस वक्त बिहार में मुखिया पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आपको बता दें कई जगह से चुनाव के परिणाम भी आने लगे है. इसी दौरान बिहार के मुंगेर जिले में बिहार पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद दो पक्षों में गोलीबारी की खबर आ रही है. 


जानकारी के अनुसार देर रात संदलपुर में दो गुटों में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों मे एक बिहार पुलिस का जवान भी शामिल. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ डॉक्टर ने एक घायल महिला और एक पुरुष को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.


जानकारी के अनुसार घायल हुआ बिहार पुलिस का जवान छुट्टी में अपने घर आया था. घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली और कासिम बाजार पुलिस मामले की छानबीन जुट गई. इस घटना  में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदलपुर में निराला यादव और जीतू यादव के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है. बुधवार की रात संदलपुर निवासी राधे यादव के पुत्र जीतू यादव का इंगेजमेंट था. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. बताया जा रहा है मौके पर लगभग 20 से 25 राउंड गोली चली है.  जहां गोलीबारी में जीतू यादव पक्ष के राजीव यादव के सर में गोली लगने से मौत हो गई. दूसरी तरफ निराला प्रसाद यादव की 40 वर्षीय पत्नी अंजुला कुमारी, उसके साले सूरज देव यादव का 30 वर्षीय पुत्र सावन देव यादव को गोली लगी है. दोनों को कमर में गोली लगी है. वहीं मुकेश यादव के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार को जांघ में गोली लगने से घायल गो गया.


वहीं इस गोलीबारी में अपने एक मित्र सत्यम कुमार के यहां से भोज खाकर लौट रहे ओढ़ा बगीचा निवासी बासुदेव यादव का 27 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार और संदलपुर में ही रहने वाले 55 वर्षीय अरविंद यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गए. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में खौफ है. मौके पर पहुंची पुलिस वहां जांच कर रही है.


इस मामले में कासिम बाजार थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस कैंप कर रही है. सभी घायलों को इलाज जारी है. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं घटना के पीछे के कारणों की जांच के लिए पुलिस जुट गई है.


इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें