ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

मुंगेर पुलिस को मिली सफलता, 4.5 किलो चांदी और सोना के साथ 9 लोग गिरफ्तार

MUNGER : मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सोना-चांदी के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 4.5 किलो चांदी और 50

मुंगेर पुलिस को मिली सफलता, 4.5 किलो चांदी और सोना के साथ 9 लोग गिरफ्तार
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER : मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सोना-चांदी के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों  के पास से पुलिस ने 4.5 किलो चांदी और 50 ग्राम सोना सहित 25 हजार रुपया बरामद किया है. 

पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुंगेर के SDPO नंदजी प्रसाद ने बताया कि मुंगेर SP मानवजीत सिंह ढिल्लो के निर्देश पर छापेमारी कर DIU की टीम और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में 5 ज्वेलर भी शामिल हैं.

 SDPO ने बताया कि 4 मार्च की रात मुंगेर सदर अस्पताल के  क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक के घर भीषण चोरी हुई थी . इस दौरान चोरों ने उनके घर से 10 लाख के जेवर और 50 हज़ार रुपए की चोरी की थी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और पुलिस ने इसी के आधार पर गुलज़ार पोखर से मो राजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की. जिसके बाद राजा की निशानदेही पर 5 ज्वेलर सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया. 

गिरफ्तार किए गए ज्वेलर ने चोरों से चोरी की जेवर खरीदी थी. पकड़े गए चोर ने बताया कि ये ज्वेलर उनसे चोरी के जेवर की खरीद का काम करते थे. गिरफ्तार ज्वेलर के पास से पुलिस ने  चोरी का चांदी बरामद किया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें