ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए

MUNGER: पुलिस पर हमला करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 महिला और 5 पुरुष सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने इस बात की जानकारी दी। अन्य 15 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

BIHAR POLICE

30-Mar-2025 10:22 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर मे एक बार फिर पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें चार पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए बरियारपुर PHC ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 महिला और 5 पुरुष सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने इस बात की जानकारी दी।


दरअसल शनिवार की देर शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोतीपुल के पास पड़िया गांव मे पुलिस को एक बार फिर पब्लिक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। जिसमे दो महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाही बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज बरियारपुर PHC मे चल रहा है। शनिवार कि देर शाम पुलिस ने एक वांछित अपराधी देव राज ऊर्फ देवू को गिरफ्तार किया था। 


जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे छुड़ाने के लिए सोतीपुर पड़िया के पास NH 333 को जाम कर दिया। जब पुलिस वहां ग्रामीणों को समझाने बुझाने का कोशिश कर रही थी तभी भीड़ से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमे दो महिला सिपाही केशरी कुमारी, कंचन कुमारी और दो पुरुष सिपाही विनोद और नवोद कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। 


जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच महिला सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य 15 हमलावरों की पहचान की जा चुकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  इसके अलावा 40 - 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है।-