ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Crime News: अनंत चतुर्दशी पर पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, 34 गाड़ियों में मानव बम की बात; हाई अलर्ट जारी

Crime News: मुंबई ट्रैफिक पुलिस को अनंत चतुर्दशी पर एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें 34 गाड़ियों में मानव बम और बड़े आतंकी हमले की चेतावनी दी गई। पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर जांच शुरू कर दी है।

Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: अनंत चतुर्दशी जैसे पावन अवसर पर मुंबई पुलिस को एक बेहद धमकी भरा मैसेज मिला है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर पहुंच गई है। यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया है कि 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए गए हैं और धमाके के बाद पूरी मुंबई हिल जाएगी।


धमकी देने वाले ने खुद को एक आतंकी संगठन "लश्कर-ए-जिहादी" का सदस्य बताया है। मैसेज में यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं और वे 400 किलो आरडीएक्स के साथ मुंबई में बड़ा विस्फोट करने की योजना बना रहे हैं, जिससे 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।


धमकी की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं। साथ ही, धमकी भरे मैसेज के सोर्स की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और इसे महज अफवाह मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।


मुंबई पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। सुरक्षा एजेंसियां भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा रही हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अनंत चतुर्दशी और आने वाले अन्य त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें