ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मुखिया पर जानलेवा हमला, बचाव में उतरे भाई-बहन की भी लाठी-डंडे से पिटाई

BETTIAH : बिहार में अब महागठबंधन की सरकार आ गई है, लेकिन अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। इसी बीच बेतिया से एक ताज़ा मामला सामने आया है, जहां मुखिया और उनके परिवार पर लाठी ड

मुखिया पर जानलेवा हमला, बचाव में उतरे भाई-बहन की भी लाठी-डंडे से पिटाई
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH : बिहार में अब महागठबंधन की सरकार आ गई है, लेकिन अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। इसी बीच बेतिया से एक ताज़ा मामला सामने आया है, जहां मुखिया और उनके परिवार पर लाठी डंडे के साथ साथ तलवार से हमला किया गया है। इस घटना में मुखिया और उनकी बहन घायल हो गए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि हमले का आरोप मुखिया के पूर्व सहयोगी और उसके परिवार पर लगा है।



घटना बेतिया के चनपटिया की है, जहां महनाकुली पंचायत के मुखिया और उनके परिवार की जमकर पिटाई की गई है। उन्हें लाठी-डंडे और तलवार से बुरी तरह पीटा गया। घटना इतना दर्दनाक था कि मुखिया और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए है। दरअसल महनाकुली पंचायत के मुखिया संतोष कुमार पहली बार जीतकर मुखिया बने है, जिसमे गांव के ही जितेंद्र सिंह ने उनकी मदद की और काफी सहयोग किया था। 



मुखिया ने आरोप लगाया है कि मुखिया बनने के बाद जितेंद्र सिंह लगातार पंचायत में चल रहे योजनाओं में से पीसी मांग रहा था। इतना ही नहीं वह पंचायत के लोगों से कई योजनाओं के लिए पैसे की वसूली भी कर रहा था, जिसका विरोध करने पर वह मुखिया का दुश्मन बन गया। इसी दौरान आज सुबह जितेंद्र सिंह मुखिया को गली देने लगा। मुखिया का भाई जब उसे रोकने गया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसके बचाव में आए मुखिया को भी पिटा गया।घटना के बाद मुखिया चनपटिया थाना पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें