ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में हत्या, वकील की ड्रेस में आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

DESK: इस वक्त बड़ी खबर राजधानी लखनऊ से आ रही है जहां कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कोर्ट परिसर में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया.

मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में हत्या, वकील की ड्रेस में आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस वक्त बड़ी खबर राजधानी लखनऊ से आ रही है जहां कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कोर्ट परिसर में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि जीवा को कई गोलियां मारी गई हैं. दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है. हमलवार वकील के ड्रेस में पहुंचा था. जिन्हें मौके से पकड़ लिया गया है. 


जानकारी के अनुसार वारदात से आक्रोशित वकीलों ने पथराव कर दिया है. पथराव में कुछ पुलिस वालों को भी चोट लगी है. बता दें गेंस्टर संजीव जीवा मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग से जुड़ा था. विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में भी संजीव जीवा का नाम सामने आया था. हालांकि इस पर बरी हो गया था. संजीव जीवा को पश्चिमी यूपी का सबसे खूंखार अपराधी माना जाता है. उसे एक मामले में कुछ दिनों से लखनऊ की जेल में रखा गया था. जहां से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. वही पहले ही संजीव माहेश्वरी ने अपनी जान को खतरा जताया था.


आपको बता दें BJP  के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी के मर्डर में भी जीवा शामिल था. जिनका 10 फरवरी 1997 को लोहाई रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद इस मामले में CBI ने लखनऊ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. 17 जुलाई 2003 को CBI कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय सिंह और  जनपद शामली के गांव आमदपुर निवासी शूटर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें