ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar Crime News: पटना से छात्रा को लेकर फरार हो गया था मुखिया पति, पुलिस ने होटल के कमरे से दबोचा; 'लड़कीबाज' के लिए आधी रात को थाने पहुंचे थे तेजप्रताप

Bihar Crime News: नालंदा की मुखिया के पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है. मुखिया पति पटना से एक छात्रा को लेकर फरार हो गया था जिसे हाजीपुर के होटल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पटना में पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जा रही 18 साल की छात्रा को एक मुखिया पति लेकर फरार हो गया। परिजनों द्वारा अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस एक्शन में आई और हाजीपुर सदर थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी मुखिया पति को हाजीपुर के रामाशीष चौक के पास स्थित एक होटल से लड़की के साथ बरामद कर लिया। आरोपी शख्स नालंदा की एक मुखिया का पति है। कहा जा रहा है कि इसी मुखिया पति की मदद करने के लिए तेजप्रताप यादव आधी रात को थाने पहुंचे थे।


बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ने के लिए लाइब्रेरी जा रही थी तभी मुखिया पति प्रवीण कुमार उर्फ बिंदु कुमार ने छात्रा को बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र से उठाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने 6 अप्रैल को मुखिया पति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। परिजनों ने हत्या की नीयत से लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया था और पुलिस से छात्रा के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।


थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आई और छात्रा की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुखिया पति हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थिति किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने सूचना को सही पाने के बाद टीम के गठन किया और छापेमारी कर मुखिया पति को होटल से दबोच लिया। मुखिया पति को अरेस्ट करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ पटना ले गई। 


बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय मुखिया पति 18 वर्षीय छात्रा को हाजीपुर से कहीं और ले जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही मुखिया पति के मनसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए मुखिया पति से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा दिया है।


बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आया मुखिया पति लालू परिवार का करीबी बताया जा रहा है। जानकारीके मुताबिक, यह वहीं मुखिया पति है जिसका पता लगाने के लिए लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आधी रात को पटना के कदमकुआं थाना पहुंचे थे और पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें