ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

Bihar Crime News: बिहार में थाने के लॉकअप में शख्स की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: मोतिहारी में पुलिस हिरासत में एक वांछित अभियुक्त सुरेश पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मोतिहारी के फेनहारा थाना क्षेत्र के गोबिंदबारा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश पासवान को पुलिस ने देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दियाथा। कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। 


पुलिस ने उन्हें फेनहारा बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सुरेश पासवान की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने फेनहारा थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर हिरासत में मारपीट का आरोप लगाया। 


मामले को गंभीरता से लेते हुए पकड़ीदयाल के डीएसपी कुमार चंदन और एसडीओ कीर्तिका मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाने की बात कही है। डीएसपी और एसडीओ ने मृतक के भतीजे वकील पासवान से पूरी घटना क्रम की तहकीकात की। 


प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार अभियुक्त की अस्वस्थता के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सघन जांच की जाएगी। पकड़ीदयाल के सभी थाना अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिस बल फेनहारा थाना में कैंप किए हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और परिजन दोनों मृतक के शव के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें